ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग भाजपा छोड़ सपा में शामिल।


बिसौली।
सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक भाजपाईयों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। शिविर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि साईकिल की तेज रफ्तार को देख भाजपाई बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा जिले की सभी सीटों पर कब्जा करने जा रही है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, आकाश मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, प्रदीप शर्मा, राहुल यादव भीष्म, राहुल शंखधार, हरिओम पाठक, नंदकिशोर शर्मा, राजेन्द्र पाठक, राजीव पाठक, अनिल पाराशरी, गुड्डू पाराशरी, भाष्कर उपाध्याय, शेषनारायण शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

केमिस्ट एशोसियेशन ने चेयरमैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

राशन लेने गये युवक को कोटेदार ने कमरे में कैद करके की पिटाई।

अज्ञात कारणों के चलते बाईक सवार युवक की सड़क हादसे में हुईं मौत,, परिजनों में मचा कोहराम