जन विश्वास यात्रा का सहसवान विधानसभा क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत


खितौरा /उघैती(बदायूँ)भारतीय जनता पार्टी के संयोजन में निकली जन विश्वास यात्रा का सहसवान विधानसभा क्षेत्र के नरैनी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने  जोरदार स्वगात किया । इसके बाद यात्रा उघैती, राजपुर रोशननगर होते हुए इस्लामनगर पहुंची। इस दौरान जगह जगह जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। नरैनी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव  के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जोरदार नारे लगाए गए। इसके बाद यात्रा  उघैती होते हुए राजपुर रोशननगर पहुँची यहाँ पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता  ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक  आने शुरू हो गए थे। भाजपा की जन विश्वाश यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नजर आया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता  मौजूद रहे।
रिपोर्टर :रिंकू भारद्वाज

Comments

Popular posts from this blog

*उर्स ए रज़वी:ठिरिया से बिना डीजे-साउंड के दरगाह आया फूलों की डालियों का जुलूस।*

राशन लेने गये युवक को कोटेदार ने कमरे में कैद करके की पिटाई।

केमिस्ट एशोसियेशन ने चेयरमैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया