चुनाव जितने के लिए एक एक वोट कीमती। भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह खोबे
आज विधान सभा क्षेत्र नजीबाबाद के ग्राम गजरौला में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह खोबे ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के लिए एक एक वोट बहुत कीमती और महत्वपूर्ण है। सभी भाई अपने अपने परिवार के जिनकी उम्र-18 वर्ष हो चुकी है ऐसे युवक युवतियों के समय रहते अधिक से अधिक वोट बनवाये। क्योंकि लोकतंत्र में वोट की ही शक्ति है जिसके आधार पर सरकार बनती है।भाजपा सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों से भाजपा की सदस्यता अधिक से अधिक ग्रहण करने और अधिक से अधिक नये वोट बनवाने का आवाह्न किया गया।
इस अवसर पर- पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रधान नरेश कुमार शर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज कुमार प्रजापति, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार,वदनपाल सिंह, निर्देश कुमार,लाखन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश भुईयार,दान सिंह,हरि सिंह, नितिन कुमार,कोमल सिंह, घसीटा सिंह,राजीव कुमार, हरपाल सिंह, नत्थू सिंह, जयप्रकाश सिंह,हुलासा सिंह, महेंद्र सिंह, आलोक कुमार व कामेंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment