बिसौली निवासी लोजपा जिलाध्यक्ष ने चिराग पासवान से की मुलाकात





बिसौली-आई पी न्यूज़
लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बरेली जाकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान से मुलाकात की। मुलाकात में यूपी में 2022 के चुनावों को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार बरेली के सर्किट हाउस में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान का यूपी के चुनाव को लेकर एक दौरा था। जिसमें बदायूँ जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने भी चिराग पासवान से मुलाकात कर 2022 के चुनाव पर परिचर्चा की। सांसद चिराग पासवान ने दो दिनी कार्यक्रम में प्रदेश की कार्यकारिणी से मुलाकात कर 2022 के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह,विकास ठाकुर,विक्रांत सिंह,राजू पाठक,शिवम कठेरिया आदि लोग साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

केमिस्ट एशोसियेशन ने चेयरमैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

राशन लेने गये युवक को कोटेदार ने कमरे में कैद करके की पिटाई।

अज्ञात कारणों के चलते बाईक सवार युवक की सड़क हादसे में हुईं मौत,, परिजनों में मचा कोहराम