यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं सम्पन्न हुईं। मदनलाल इंटर कालेज में पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान 437 परीक्षार्थियों में से 22 अनुपस्थित रहे। यहां केन्द्र व्यवस्थापक गणेश चंद्र गोयल अपनी टीम के साथ कड़ी निगरानी में परीक्षाएं सम्पन्न करा रहे हैं। वहीं राजकीय कन्या इंटर कालेज में पहली पाली की परीक्षा के दौरान 365 में से 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। व्यवथापक सावित्री देवी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए केन्द्र पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं बलराम मिश्रा इंटर कालेज नसरौल में पहली पाली के दौरान प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्रा, उपकेन्द्र व्यवस्थापक रामशरण सिंह व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने सक्रियता के साथ सख्ती बरती। इस दौरान सीसीटीवी के माध्यम से भी कड़ी निगरानी रखी गई। यहां 250 परीक्षार्थियों में से 40 अनुपस्थित रहे।
*उर्स ए रज़वी:ठिरिया से बिना डीजे-साउंड के दरगाह आया फूलों की डालियों का जुलूस।*
दरगाह आला हज़रत बरेली बरेली,उर्स-ए-रज़वी के मौके पर दरगाह आला हज़रत में रौनक बढ़ने लगी है। अन्य प्रदेशों समेत उत्तर प्रदेश के जिलों से भी जायरीन हाजिरी के लिए पहुंच रहे है। सभी अकीदतमंद दरगाह पर फातिहा और फूल पेश करने के बाद दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां से मुलाकात कर अपने लिए दुआएं करा रहे है। इसी कड़ी में आज ठिरिया निजावत खान से फूलों की 107 डालियों का जुलूस नूरी लंगर कमेटी की जानिब से आया। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की अपील पर अमल करते हुए आज ठिरिया से नूरी लंगर कमेटी के सदर गौहर खान के नेतृत्व में मुफ्ती-ए-आज़म के 107 मुरीद 107 फूलों की डाली लेकर जुलूस की शक्ल में बिना किसी शोर-शराबे व डीजे साउंड के दरगाह पहुंचे। अमन का पैगाम देते हुए लोगों को फूल देकर उर्स-ए-रज़वी की मुबारकबाद दी। दरगाह पहुंचने पर सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की दस्तारबंदी की इसके बाद सभी ने मज़ार शरीफ पर फूल पेश किए। सभी के लिए खुसूसी दुआ करते हुए मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी हाशमी ने आ...


Comments
Post a Comment