राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन ने की बैठक
रविवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा जी एवं उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मीणा जी के आदेशानुसार एक मीटिंग का आयोजन बिसौली में किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं संगठन के संचालन हेतु चर्चा की गई , हमारी नारी शक्ति शकुंतला यादव को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है सभी पदाधिकारियों द्वारा फूल माला भेट कर शुभकामनाएं दी गई एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा संगठन के संचालन हेतु हर माह सहयोग राशि देने हेतु निर्णय लिया गया संगठन का एक ही उद्देश्य किसी भी महिला पर हो रहे अत्याचार एवं असहाय लोगों की सहायता करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे, तथा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विशाल मीणा जी ने बताया कि हमारा लक्ष्य मानव अधिकार के हनन को रोकना शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करना अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न को रोकना बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाना भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना तथा गरीबों की हरसंभव सहायता करना यह सब हम शासन प्रशासन की सहायता से हमेशा करते रहेंगे और उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विशाल मीणा जी ने यह भी अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों बा सदस्यों को आश्वासन दिया की वह हमेशा मानव सेवा के लिए तत्पर रहेंगे, आज की मीटिंग का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमकार मानव ने किया और उन्होंने बताया कि मानव मानव के लिए पैदा हुआ है मानव मानव की सहायता करें और मानव जाति धर्म से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार और अपराधों को रोकने में सहयोग करें तथा जिला उपाध्यक्ष जी ने नवनिर्मित सदस्यों व पदाधिकारियों को संगठन को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया ,
मीटिंग में जिला कानूनी सलाहकार एडवोकेट कौशल सक्सेना, जिला सचिव जगतपाल मीणा,जिला मंत्री गजेंद्र सिंह,जिला संयोजक दिनेश यादव, विजेंद्र सिंह,करण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद,यादराम जी,वरिष्ठ पत्रकार राहुल गुप्ता जी, मोहम्मद अनस उर्फ बिट्टू ,रोहिताश मीणा,एस के ब्राह्मण समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।।
Comments
Post a Comment